HomeBiharपूर्णिया में दर्दनाक हादसा: धार में नहाने गए तीन नाबालिग बच्चों की...

पूर्णिया में दर्दनाक हादसा: धार में नहाने गए तीन नाबालिग बच्चों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

लाइव सिटीज, पूर्णिया: धमदाहा थाना क्षेत्र के चंदरही बहियार स्थित भवेसा धार में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. सूचना मिलते ही धमदाहा एसडीओ अनुपम कुमार और थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. प्रशासन ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया.

जानकारी के अनुसार मिठानी कुमार (15), राहुल कुमार (14) और हैप्पी कुमार (12) आपस में दोस्त थे. बुधवार दोपहर करीब दो बजे तीनों चंदरही ईंट भट्ठा के सामने स्थित भवेसा धार में नहाने गए थे. इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे.बच्चों के डूबने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई. शोर और चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी में उतरकर बच्चों की तलाश शुरू की.

स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया.एसडीओ अनुपम कुमार ने बताया कि भवेसा धार से तीनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments