लाइव सिटीज, पटना: बिहार में बुधवार, 12 अगस्त को मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने पूर्णिया, सुपौल, छपरा, औरंगाबाद समेत राज्य के 18 जिलों में आंधी और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.
इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है. हालांकि, अगले 24 घंटे में राज्य के किसी भी हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है.
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में मौसम खराब रह सकता है. इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है.
