HomeBiharसत्यनारायण पूजा के बाद मचा हड़कंप, प्रसाद खाने से 100+ लोग बीमार

सत्यनारायण पूजा के बाद मचा हड़कंप, प्रसाद खाने से 100+ लोग बीमार

लाइव सिटीज, खगड़िया: गांव में आयोजित सत्यनारायण भगवान की कथा के बाद उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रसाद ग्रहण करने वाले बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत अचानक खराब हो गई. कई लोगों को उल्टी और दूसरी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने लगीं। देखते ही देखते बीमार लोगों की संख्या 100 से अधिक पहुंच गई.

आपको बता दें कि मानसी प्रखंड की अमनी पंचायत के हियादपुर गांव में सत्यनारायण भगवान की पूजा का प्रसाद खाने के बाद करीब 100 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. बीमार लोगों में बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं. सभी को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. ग्रामीणों के मुताबिक, हियादपुर गांव में सुबोध चौधरी के परिवार की ओर से सत्यनारायण भगवान की पूजा का आयोजन किया गया था.

एक साथ बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत खराब होने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से बीमार लोगों को खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने के बाद उनका इलाज शुरू किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि प्रसाद खाने वाले कई लोगों को एक जैसी शिकायत हुई. इनमें बच्चों और महिलाओं की संख्या अधिक बताई जा रही है. घटना के बाद गांव में भी चिंता का माहौल है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments