HomeBiharCCTV में सहेली के साथ दिखी केंद्रीय विद्यालय की छात्रा, फिर रेलवे...

CCTV में सहेली के साथ दिखी केंद्रीय विद्यालय की छात्रा, फिर रेलवे ट्रैक पर मिला यूनिफॉर्म और बैग

लाइव सिटीज, पटना: पटना से सटे दानापुर में केन्द्रीय विद्यालय की एक छात्रा के गायब होने से हड़कंप मच गया है। छात्रा की स्कूल यूनिफॉर्म और स्कूल बैग रेलवे ट्रैक के पास मिलने के बाद परिजन भड़क गए और उन्होंने सड़क को जाम करके लड़की की तलाश करने की मांग की।

छात्रा दानापुर के केन्द्रीय विद्यालय खगौल में 10वीं क्लास में पढ़ती है। स्कूल की छुट्टी के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे उसे अपनी सहेली के साथ वापस आते हुए देखा गया था। इसी रूट पर लगे सीसीटीवी में छात्रा दिखाई दे रही है लेकिन जब वो घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। 

बता दें कि पहले उसे स्कूल में तलाशा गया, इसी दौरान उसकी स्कूल यूनिफॉर्म और बैग ट्रैक पर दिखे। फौरन पुलिस को खबर की गई तो पुलिस ने डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक को बुलाकर जांच शुरू की है लेकिन अभी तक छात्रा का पता नहीं लग पाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments