लाइव सिटीज, पटना: बिहार में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने के सिलसिले में एक्टर सुनील शेट्टी ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान बिहार की नई फिल्म शूटिंग नीति और राज्य में फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा,”अक्टूबर से 50-60 दिनों तक फिल्म की शूटिंग होगी। बिहार सरकार ने बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। वे चाहते हैं कि लोग यहां आकर शूटिंग करें।” उन्होंने आगे कहा कि बिहार में बहुत अच्छी-अच्छी जगहें हैं। फिल्म जब चलती है तो उसकी शुरुआत बिहार-यूपी से ही होती है। इन राज्यों के ऑडियंस बहुत अच्छी है। फिल्मों को समझती है।
आपको बता दें कि बिहार सरकार लंबे समय से राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने और बिहार की लोकेशन को फिल्म निर्माताओं के सामने लाने की दिशा में काम कर रही है। फिल्म पॉलिसी के जरिए सरकार का उद्देश्य फिल्म निर्माताओं को बेहतर माहौल उपलब्ध कराना और राज्य को फिल्म शूटिंग के प्रमुख केंद्रों में शामिल करना है।
