लाइव सिटीज, पटना: पटना में देशभक्ति के रंग में रंगी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा जेपी गोलंबर से शुरू होकर कारगिल चौक तक निकाली गई, जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा थामे मुख्यमंत्री ने करीब डेढ़ किलोमीटर तक पैदल चलकर यात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर सड़क पर नजर आए। भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, तिरंगा को ‘एकता, अखंडता और संप्रभुता’ का प्रतीक है. तिरंगा हमारे लिए जीने और मरने का प्रतीक है. तिरंगे की आन के लिए हमारे लाखों सैनिक अपनी प्राणों की आहूति दे दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत शांति चाहता है लेकिन अगर हमसे कोई लड़ने की कोशिश करता है तो हम लोग भी उसे कड़ा जवाब देते हैं. उन्होंने कहा कि भारत 2047 में सबसे शक्तिशाली देश के रूप में उभर कर सामने आएगा.
सीएम सम्राट ने यह भी कहा कि आज का तिरंगा यात्रा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं है बल्कि हमारे पूर्वजों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी प्राणों की आहूति दे कर लोकतंत्र की स्थापना की और इस तिरंगा को स्थापित किया. मुख्यमंत्री ने 10 से 17 अगस्त तक चलने वाली तिरंगा यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा, इस मुहिम को सफल बनाएं और प्रखंड स्तर पर हो रहे इस कार्यक्रम में शामिल हो कर तिरंगे की शान में अपनी उपस्थिती दर्ज कराएं.
