HomeBiharबिहार के सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के 12000 शिक्षक हड़ताल पर, नहीं...

बिहार के सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के 12000 शिक्षक हड़ताल पर, नहीं मानेंगे नया नियम तो…

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में प्रस्तावित बदलाव को लेकर सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार और विश्वविद्यालय-कॉलेजों के शिक्षक एवं कर्मचारियों के बीच मतभेद अब खुलकर सामने आ गए हैं।  बिहार में 50 साल बाद यूनिवर्सिटी कानून बदलने वाला है।

बता दें कि बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में बिहार के तमाम यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के शिक्षक-कर्मी आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। 481 सरकारी डिग्री कॉलेजों के 12 हजार से ज्यादा शिक्षक-कर्मचारी आज अपने-अपने यूनिवर्सिटी मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने इसका आह्वान किया है।

पटना यूनिवर्सिटी के व्हीलर सीनेट हॉल में 1:30 बजे से प्रदर्शन होगा। इस प्रदर्शन के बाद कुलपति को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित अधिनियम को तत्काल निरस्त करने की सरकार को अनुशंसा करने के लिए मांग करेंगे।

इससे पहले शिक्षकों ने 5 अगस्त से 8 अगस्त तक चरणबद्ध आंदोलन चलाया। उन्होंने काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज किया था। वहीं, पटना यूनिवर्सिटी के शिक्षकों ने चार दिन तक सामूहिक अवकाश पर रहने हुए विरोध प्रदर्शन किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments