HomeBiharखिचड़ी खाते ही बिगड़ी छात्रों की तबीयत, मिड-डे मील में मिली मरी...

खिचड़ी खाते ही बिगड़ी छात्रों की तबीयत, मिड-डे मील में मिली मरी छिपकली, मचा हड़कंप

लाइव सिटीज, मधेपुरा: सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. बिहार के मधेपुरा जिले में स्कूल में परोसी गई खिचड़ी खाने के बाद बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है. स्थानीय लोगों ने खाने में मरी हुई छिपकली मिलने का दावा किया है.

मामला मधेपुरा जिले के गम्हरिया प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय दाहा का है. जहां मिड-डे-मील खाने के बाद करीब 60 बच्चों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया. बच्चों ने पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत की, जिसके बाद अभिभावक उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया लेकर पहुंचे. फिलहाल सभी बच्चों की हालत सामान्य बताई जा रही है.

बच्चों के मुताबिक, उन्होंने इसकी जानकारी स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका और रसोइया को दी थी. आरोप है कि इसके बाद खिचड़ी फेंक दी गई और स्कूल में छुट्टी कर दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक सीएचसी पहुंचे. इससे अस्पताल में भी कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.मामले की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने भी संज्ञान लिया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments