HomeBiharपटना एयरपोर्ट पर पार्किंग हुई महंगी, 9 मिनट से ज्यादा रुकने और...

पटना एयरपोर्ट पर पार्किंग हुई महंगी, 9 मिनट से ज्यादा रुकने और कैब ले जाने पर लगेगा लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

लाइव सिटीज, पटना: जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पार्किंग शुल्क में पांच वर्ष बाद संशोधन किया गया है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। सबसे बड़ा बदलाव निजी 7-सीटर कार और एसयूवी की पार्किंग में हुआ है, जहां पहले 30 मिनट तक के लिए 20 रुपये लगते थे, अब इसके लिए 40 रुपये चुकाने होंगे। हालांकि, दोपहिया वाहनों के लिए पहले 30 मिनट तक का शुल्क 10 रुपये ही रखा गया है।

एयरपोर्ट प्रशासन ने पिक एंड ड्रॉप व्यवस्था में भी बदलाव किया है। अब एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश से निकास तक वाहनों के लिए अधिकतम 9 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। वहीं, ओला और उबर जैसी कैब सेवाओं के चालकों को आगमन (अराइवल) या प्रस्थान (डिपार्चर) क्षेत्र तक जाने के लिए 55 रुपये का शुल्क देना होगा। सभी नई दरें जीएसटी सहित लागू की गई है।

नई व्यवस्था के तहत 7 सीट से अधिक क्षमता वाले वाहन, ऑटो और बड़ी एसयूवी के लिए पहले 30 मिनट का शुल्क 20 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये कर दिया गया है। वहीं, कोच, बस और ट्रक के लिए यह शुल्क 30 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया गया है।

30 मिनट से दो घंटे तक की पार्किंग के लिए बाइक का शुल्क 15 रुपये ही रहेगा। 7-सीटर कार और एसयूवी के लिए यह शुल्क 55 रुपये से बढ़ाकर 65 रुपये कर दिया गया है। 7 सीट से अधिक क्षमता वाले वाहनों का शुल्क 80 रुपये तथा कोच, बस और ट्रक का शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments