लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बांकीपुर उपचुनाव के परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बीजेपी के खिलाफ जनता का आक्रोश है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के प्रति लोगों का गुस्सा हैं. इसके अलावा तेजस्वी यादव ने ईओ हत्याकांड पर भी सरकार को घेरा.
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि, जनता का जनादेश स्वीकार है, लेकिन बीजेपी के प्रति जनता का गुस्सा साफ दिख रहा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी एमएलसी चुनाव भी हारी और विधायक का चुनाव भी. ऐसे में सम्राट चौधरी 150 दिनों में एक भी काम बताएं, वह पूरी तरह फेल साबित हुए हैं.
तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता का जनादेश स्वीकार है, लेकिन बीजेपी के प्रति जनता का गुस्सा साफ दिख रहा है, बीजेपी एमएलसी चुनाव भी हारी और विधायक का चुनाव भी. ऐसे में सम्राट चौधरी 150 दिनों में एक भी काम बताएं, वह पूरी तरह फेल साबित हुए हैं.
तेजस्वी ने कहा कि, जनता का आक्रोश बीजेपी के सरकार पर था, मुख्यमंत्री पर था और उनकी गलत नीतियों पर था. यह पहले बीजेपी के मुख्यमंत्री है, जिनके 100 के दिन के अंदर बीजेपी दो बड़े चुनाव हारती है. अब लोगों का विश्वास बीजेपी की सरकार पर नहीं रहा है. 150 दिन में सम्राट चौधरी का एक काम गिना दीजिए, जो उन्होंने किया है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि दो दिन पहले डेहरी में जिस तरह कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या हुई, वह केवल एक अधिकारी की हत्या नहीं, बल्कि पूरे प्रशासनिक तंत्र पर हमला है. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह दूसरे सरकारी अधिकारी की हत्या है. जब से सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने है. सिर्फ नकारात्मक राजनीति उन्होंने की है.
