HomeBiharमीठापुर–चिरैयाटांड़ पहुंच पथ परियोजना का मंत्री कुमार शैलेंद्र ने किया स्थल निरीक्षण,...

मीठापुर–चिरैयाटांड़ पहुंच पथ परियोजना का मंत्री कुमार शैलेंद्र ने किया स्थल निरीक्षण, समय पर निर्माण पूरा करने के निर्देश

लाइव सिटीज, पटना: पथ निर्माण विभाग के मंत्री कुमार शैलेंद्र द्वारा आज पटना शहर में निर्माणाधीन मीठापुर फ्लाईओवर से चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर (करबिगहिया) को जोड़ने वाली पहुंच पथ एवं सर्विस रोड परियोजना का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना की वर्तमान प्रगति, निर्माण, गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड (BRPNNL) के प्रबंध निदेशक, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, परियोजना से जुड़ अभियंता, कार्यकारी एजेंसी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों द्वारा माननीय मंत्री को परियोजना की तकनीकी प्रगति एवं शेष कार्यो की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की गई।

अधिकारियों द्वारा अवगत कराया कि परियोजना की पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वोकृति रू. 292.74 करोड़ है तथा फेज-1 के निर्माण कार्य (मीठापुर गोलंबर से नवनिर्मित करबिगहिया गोलंबर, करबिगहिया गोलंबर से मीठापुर बस स्टण्ड की ओर तथा नवनिर्मित मीठापुर महुली फ्लाईओवर में जोड़ने तक) दिनांक-10.08.2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

माननीय मंत्री ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए शेष कार्यो को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि यह परियोजना पटना शहर की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है तथा इसके पूर्ण होने से मीठापुर गोलंबर में लंबे समय से बनी यातायात जाम की समस्या में कमी आएगी। साथ ही यह फ्लाईआवर आर-ब्लॉक, जी०पी०ओ० गोलंबर, मीठापर गोलंबर, करबिगहिया स्टेशन एवं कंकड़बाग क्षेत्र के बीच यातायात को अधिक सुगम बनाएगा तथा एन0एच0-31 बाईपास से भी बेहतर संपर्क स्थापित करेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments