HomeBiharबांकीपुर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी, काउंटिंग सेंटर की ड्रोन...

बांकीपुर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी, काउंटिंग सेंटर की ड्रोन से निगरानी

लाइव सिटीज, पटना: बांकीपुर उपचुनाव में पोस्टल बैलट की गिनती शुरू हो गई है, पटना डीएम कुंदन कुमार की मौजूदगी में वोटो की गिनती शुरू हो गई है और मतगणना केंद्र के बाहर 300 मीटर की दूरी पर समर्थकों को खड़ा रहने का निर्देश है और 300 से अधिक सुरक्षा बल लगाए गए हैं, कड़ी सुरक्षा में वोटो की गिनती हो रही है.पटना स्थित एएन कॉलेज काउंटिंग सेंटर की सुरक्षा के लिए ड्रोन से निगरानी की जा रही है. 

वहीं, बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना के बीच भाजपा कार्यकर्ता जीत को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं. परिणाम आने से पहले ही पार्टी कार्यकर्ता जश्न की तैयारियों में जुट गए हैं.

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जीत की खुशी में करीब 200 किलो लड्डू तैयार कराए जा रहे हैं. नतीजे पार्टी के पक्ष में आने पर पूरे पटना में लड्डू बांटे जाएंगे और कार्यकर्ता जोरदार तरीके से जीत का जश्न मनाएंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments