HomeBiharबांकीपुर उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 20.01% वोटिंग, दलदली बूथ पर...

बांकीपुर उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 20.01% वोटिंग, दलदली बूथ पर EVM हुई खराब

लाइव सिटीज, पटना: बांकीपुर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. वहीं, निर्वाचन आयोग के अनुसार दोपहर 1 बजे तक 20.01% वोटिंग हुई है. इसी बीच दलदली स्थित बूथ संख्या 143 पर ईवीएम में खराबी आने की खबर आई थी. इसके लेकर मतदाताओं ने नाराजगी जताई और बूथ पर हंगामा किया.

बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद बांकीपुर सीट खाली हुई. इस सीट पर कुल 25 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. हालांकि, मुख्य मुकाबला बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज के प्रशांत किशोर और राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता के बीच ही माना जा रहा है. चुनाव के नतीजे 3 अगस्त 2026 को घोषित किए जाएंगे.

शुरुआत में इस सीट के लिए 40 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था. जांच के दौरान पर्चे में गड़बड़ी के कारण 14 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द हो गया. इसके अलावा एक प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया. इस तरह मैदान में कुल 25 उम्मीदवार ही बचे हैं. क्षेत्र में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments