HomeBiharबिहार में मानसून मेहरबान: पटना, नालंदा... 18 जिलों में बारिश का अलर्ट,...

बिहार में मानसून मेहरबान: पटना, नालंदा… 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, आंधी-वज्रपात को लेकर IMD ने जारी की चेतावनी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मानसून की सक्रियता के चलते आज मौसम का मिजाज बदला-बदला रहने वाला है. आज बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है. पटना मौसम विभाग ने बिहार में बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है. इसके अलावा अररिया, किशनगंज और सीतामढ़ी समेत 18 जिलों में बारिश हो सकती है.

पटना मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार, सीमांचल और दक्षिण बिहार के कई जिलों में आज बारिश की संभावना बनी हुई है. साथ ही अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल समेत कई जिलों में बादल सक्रिय रह सकते हैं. इसके अलावा पटना, गया, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद सहित दक्षिण बिहार के कई इलाकों में भी कहीं-कहीं बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. बता दें कि बिहार के कई जिलों में पिछले दिनों भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई थी.

बारिश और बादलों की वजह से कई जिलों में तापमान में राहत मिलने की संभावना है. वहीं, पटना समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान करीब 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. हालांकि, कम बारिश वाले इलाकों में उमस लोगों को परेशान कर सकती है. पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी बिहार के कुछ जिलों में धूप निकलने से तापमान अपेक्षाकृत ज्यादा महसूस हो सकता है. बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद के कुछ हिस्सों में गर्मी और उमस का असर ज्यादा रह सकता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments