HomeBiharअब फॉर्मल ड्रेस में ही आना होगा ऑफिस! बिहार सचिवालय ने बदले ड्रेस कोड और छुट्टी के...

अब फॉर्मल ड्रेस में ही आना होगा ऑफिस! बिहार सचिवालय ने बदले ड्रेस कोड और छुट्टी के नियम

लाइव सिटीज, पटना: बिहार सचिवालय के कर्मचारियों के लिए नई प्रशासनिक गाइडलाइन जारी की गई है। नए निर्देशों के अनुसार अब सचिवालय में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में जींस, टी-शर्ट तथा अन्य अनौपचारिक परिधान पहनकर नहीं आ सकेंगे। सभी कर्मचारियों को गरिमापूर्ण और औपचारिक ड्रेस में ही कार्यालय पहुंचना होगा, ताकि सरकारी कार्यालय की कार्यसंस्कृति और अनुशासन को बेहतर बनाया जा सके।

नई गाइडलाइन में कर्मचारियों की छुट्टियों से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया गया है। अब आकस्मिक अवकाश, अर्जित अवकाश और अन्य प्रकार की छुट्टियों के लिए निर्धारित प्रक्रिया का सख्ती से पालन करना होगा। सरकार ने समय पालन को लेकर भी सख्त निर्देश दिए हैं। सभी कर्मचारियों को तय समय पर कार्यालय पहुंचना होगा और निर्धारित समय तक कार्यालय में रहना होगा।

बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर देर से आने, समय से पहले कार्यालय छोड़ने या बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

अगर किसी कर्मचारी को किसी विशेष कारण से देर से आना है या समय से पहले कार्यालय छोड़ना है, तो उसे पहले सक्षम अधिकारी से अनुमति लेनी होगी।आपात स्थिति में यह अनुमति फोन या व्हाट्सएप के माध्यम से भी ली जा सकती है।हालांकि सामान्य परिस्थितियों में बिना अनुमति कार्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

गाइडलाइन में अवकाश को लेकर भी स्पष्ट नियम तय किए गए हैं. किसी भी कर्मचारी को बिना अवकाश स्वीकृत कराए कार्यालय से नहीं जाना होगा.अगर कोई आकस्मिक स्थिति आती है, तो कर्मचारी को पहले संबंधित अधिकारी को फोन या व्हाट्सएप के जरिए जानकारी देनी होगी. इसके बाद ही अवकाश लिया जा सकेगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments