HomeBiharबिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, IMD...

बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी की चेतावनी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मौसम का मिजाज इन दिनों मिलाजुला देखने के लिए मिल रहा है. कभी धूप तो कभी अचानक तेज बारिश हो रही. इस बीच मौसम विभाग ने आज 23 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. बिगड़े मौसम के दौरान लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.

मौसम विभाग ने आज पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सारण, सीवान, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिले में येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें से सीमांचल के जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज और कटिहार में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो, अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम जिलों में बना रह सकता है. साथ ही 25 जुलाई के बाद बक्सर, भोजपुर, पटना, जहानाबाद, समस्तीपुर और वैशाली के आस-पास के जिलों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकतीं हैं. उत्तर बिहार और सीमांचल के जिलों में तो 28 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, किशनंगज, अररिया, सीतामढ़ी समेत अन्य जिले शामिल हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments