HomeBiharधर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर पटना में बवाल, BJP कार्यालय घेरने...

धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर पटना में बवाल, BJP कार्यालय घेरने पहुंचे छात्रों पर लाठीचार्ज

लाइव सिटीज, पटना: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन बुधवार को दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना पहुंच गया। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पटना में बड़ी संख्या में छात्रों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी छात्र गांधी मैदान से मार्च निकालते हुए डाक बंगला चौराहा, कोतवाली थाना होते हुए राजभवन की ओर बढ़े। मुख्यमंत्री आवास के पास पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बाद प्रदर्शनकारी भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर बढ़ने लगे, जिसे देखते हुए पुलिस ने कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी।

सुबह शुरू हुआ छात्रों का आंदोलन शाम तक जारी रहा। राजभवन और मुख्यमंत्री आवास के नजदीक पहुंचने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इससे पहले कई बार लाठीचार्ज भी किया गया।

प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। छह थानों की पुलिस टीम के अलावा अतिरिक्त सुरक्षा बल, आईजी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग कर छात्रों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कई बार प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments