HomeBiharबिहार में भारी बारिश का अलर्ट: कई जिलों में गिरेगा पारा, नेपाल...

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट: कई जिलों में गिरेगा पारा, नेपाल में बारिश से बढ़ा बाढ़ का खतरा

लाइव सिटीज, पटना: अररिया, किशनगंज और बांका समेत कई जिलों में भारी बारिश की आशंका है. इसके साथ सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा, नालंदा, पटना, गया, अरवल, जहानाबाद, कैमूर, भोजपुर, बक्सर और रोहतास में येलो अलर्ट है. इस दौरान 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा और वज्रपात की भी संभावना है.

23 जुलाई को सिवान, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है. इसके साथ पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, सारण में येलो अलर्ट है. 24 जुलाई को पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, सुपौल, पूर्णिया समेत कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी है.

मौसम विभाग ने 24 जुलाई को पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका और भागलपुर में येलो अलर्ट जारी किया है. इन सभी क्षेत्रों में लोगों को खराब मौसम और भारी बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments