HomeBiharबिहार में अंतिम सक्षमता परीक्षा का परिणाम जारी, 2.71 लाख शिक्षक हुए...

बिहार में अंतिम सक्षमता परीक्षा का परिणाम जारी, 2.71 लाख शिक्षक हुए पास

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में स्थानीय निकाय के शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने की प्रक्रिया का अंतिम चरण भी पूरा हो गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बीएसईबी ने आज मंगलवार को पांचवीं एवं अंतिम सक्षमता परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया. इसके साथ ही आयोजित पांचों सक्षमता परीक्षाओं में कुल 271133 शिक्षक अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं. सफल अभ्यर्थियों को अब शिक्षा विभाग की ओर से काउंसिलिंग के लिए अलग से सूचना दी जाएगी.

बीएसईबी अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि पांचवीं सक्षमता परीक्षा का आयोजन 5 जून से 8 जून 2026 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से किया गया था. इसमें 14512 शिक्षक अभ्यर्थी शामिल हुए. इनमें 6559 पुरुष और 7953 महिला अभ्यर्थी थे. परीक्षा में 1870 पुरुष और 2483 महिला, यानी कुल 4353 शिक्षक सफल हुए. इस परीक्षा का कुल सफलता प्रतिशत 30 प्रतिशत रहा.

घोषित नतीजों के अनुसार कक्षा 1 से 5 वर्ग में सबसे अधिक 13235 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें 3868 यानी 29.23 प्रतिशत सफल रहे. कक्षा 6 से 8 में 781 अभ्यर्थियों में से 313 यानी 40.08 प्रतिशत सफल हुए. कक्षा 9 से 10 में 367 अभ्यर्थियों में से 122 यानी 33.24 प्रतिशत ने परीक्षा पास की. वहीं कक्षा 11 से 12 में 129 अभ्यर्थियों में से 50 यानी 38.76 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए.

बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि पांचवी सक्षमता परीक्षा 5 जून 2026 से 8 जून 2026 के बीच में आयोजन हुआ था. जिसमें 6559 पुरुष 7953 महिला समेत कुल 14512 शिक्षक अभ्यर्थी सम्मिलित हुए. पास प्रतिशत 30% रहा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments