HomeBiharबिहार के 24 जिलों में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी,...

बिहार के 24 जिलों में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने की भी संभावना

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में इन दिनों दो तरह का मौसम देखने के लिए मिल रहा है. कहीं झमाझम बारिश तो कहीं अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार किया जा रहा है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. इसके साथ ही मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है.

मौसम विभाग ने आज पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, लखीसराय, खगड़िया, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, मुंगेर, भागलपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका में अलर्ट जारी किया है. बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.

बिहार में मॉनसून एक्टिव होने के बावजूद यह कमजोर बना हुआ है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो, मॉनसून की मुख्य ट्रफ लाइन बिहार के ऊपर नहीं बनी हुई है, इस वजह से बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं बन पा रही हैं. इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में फिलहाल मजबूत लो-प्रेशर सिस्टम भी डेवलप नहीं को पाया है, जिसकी वजह से भारी बारिश नहीं हो पा रही है. तेज धूप और नमी की वजह से कहीं-कहीं बादल बन रहे, जिससे कहीं हल्की और मध्यम स्तर की तो कहीं तेज बारिश हो पा रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments