HomeBiharसेक्स रैकेट के विरोध में हुई बंटी यादव की हत्या? तेजस्वी ने...

सेक्स रैकेट के विरोध में हुई बंटी यादव की हत्या? तेजस्वी ने पत्नी से फोन पर की बात, सम्राट सरकार से पूछे सवाल

लाइव सिटीज, पटना : बिहार की राजधानी पटना में हुए बंटी हत्याकांड को लेकर बिहार की सियासत पूरी तरह गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले को लेकर कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य की सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. वहीं, तेजस्वी यादव ने बंटी की पीड़ित पत्नी से फोन पर बात कर उन्हें सांत्वना दी है. इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए आरोप लगाया है कि मौजूदा सरकार अपराधियों को खुला संरक्षण दे रही है, जिससे राज्य में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं.

उन्होंने कहा कि करबिगहिया में सत्ता और पुलिस के संरक्षण में संचालित सेक्स रैकेट का विरोध करने पर 25 वर्षीय किराना दुकानदार बंटी कुमार का 6 जुलाई को पटना जंक्शन के पास से अपहरण किया गया. CCTV फुटेज में सब साफ साफ दिख रहा है लेकिन अपराधियों को दिशा-निर्देश देने वाली पुलिस ने उसे ढूंढने की बजाय परिजनों को ही डांटा. कल राजद के शिष्टमंडल ने अपहृत कारोबारी की पत्नी से मुलाकात की और टेलीफोन पर वार्ता कराई. कल हमारे दबाव पड़ने पर पुलिस ने पटना ग्रामीण के अथमलगोला थाना क्षेत्र से उनका क्षत-विक्षत शव लाकर परिजनों को सूचना दी. स्पष्ट है कि पुलिस सब कुछ जान-पहचान रही थी.”

अपने पोस्ट में तेजस्वी यादव ने दावा किया कि करबिगहिया इलाके में कथित तौर पर चल रहे सेक्स रैकेट का विरोध करने के कारण बंटी कुमार का अपहरण किया गया और बाद में उनकी हत्या कर दी गई. उन्होंने आरोप लगाया कि सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने के बावजूद पुलिस समय पर कार्रवाई नहीं कर सकी. तेजस्वी ने यह भी कहा कि पुलिस ने शुरू में परिजनों की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया और बाद में दबाव बनने पर शव बरामद किया गया. इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष ने बिहार सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने और कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल भी उठाए. तेजस्वी ने अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से इस पूरे मामले पर जवाब मांगा. हालांकि, तेजस्वी यादव द्वारा लगाए आरोपों पर सरकार की ओर से इन पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments