लाइव सिटीज, पटना: पटना के चर्चित खान सर को अग्रिम जमानत मिल गई है. सोमवार को पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई और खान सर को अग्रिम जमानत देने का फैसला लिया गया. इसके साथ ही उनके दोनों बॉडीगार्ड्स को भी जमानत देते हुए राहत मिल गई है.
खान सर के वकील की तरफ से कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी. इस पर सोमवार को फैसला सुनाया गया. आर्म्स एक्ट और हत्या की कोशिश की धाराओं में खान सर पर मामला दर्ज किया गया था. लेकिन आज सुनवाई के बाद उन्हें रात मिल गई है. साथ ही उनके बॉडीगार्ड्स को भी जमानत मिल गई.
