HomeBiharअगले 10 दिनों में होगा मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट का शिलान्यास, सीएम...

अगले 10 दिनों में होगा मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट का शिलान्यास, सीएम सम्राट ने किया ऐलान

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर के एमआइटी कैंपस में आयोजित एक कार्यक्रम में जिले को करीब 1047 करोड़ रुपये की लागत वाली 982 विकास योजनाओं का तोहफा दिया. इस मौके पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर और पूरे उत्तर बिहार के लोगों के लिए हवाई यात्रा से लेकर शिक्षा तक के कई बड़े एलान किए.

उत्तर बिहार के लोगों का हवाई सफर का सपना अब जल्द ही पूरा होने वाला है. मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट और रक्सौल एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू करने की सरकारी प्रक्रिया काफी आगे बढ़ चुकी है. उन्होंने कहा कि अगले 10 दिनों के अंदर ही पताही एयरपोर्ट के विकास कार्यों का शिलान्यास कर दिया जाएगा. इससे यहां से बहुत जल्द उड़ानें शुरू हो सकेंगी

शिक्षा के क्षेत्र में मुजफ्फरपुर को एक और बड़ा तोहफा मिला है. मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि शहर के एमआइटी (MIT) परिसर में ही एक नया आर्किटेक्चर सिविल विश्वविद्यालय खोला जाएगा. इससे स्थानीय युवाओं को उच्च शिक्षा और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे. इसके साथ ही उन्होंने पुराने शहरों को नया रूप देने की बात कही और बताया कि बिहार के 12 शहरों में नई टाउनशिप बनाने का काम तेजी से चल रहा है.

कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए अपराधियों को सीधे शब्दों में चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि बिहार अब विकास की पटरी पर दौड़ रहा है और इसे कोई रोक नहीं सकता. राज्य में अपराध के लिए कोई जगह नहीं है. अपराधियों को अल्टीमेटम देते हुए उन्होंने कहा कि वे या तो बिहार छोड़ दें, नहीं तो उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments