HomeBiharपटना के राजेंद्र नगर रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग, 15 दमकल...

पटना के राजेंद्र नगर रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग, 15 दमकल गाड़ियों ने 6 घंटे में पाया काबू

लाइव सिटीज, पटना: पटना के राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे के कोचिंग कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे और अग्निशमन विभाग में हड़कंप मच गया.

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही फायर फाइटर टीम के साथ दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया.अग्निशमन कर्मियों ने कई घंटों तक अभियान चलाकर आग को नियंत्रित किया.

घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. अधिकारियों ने आग से हुए नुकसान और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.फिलहाल रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. संबंधित विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद आग लगने की वास्तविक वजह सामने आने की संभावना है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments