लाइव सिटीज, मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में डैम में नहाने गए तीन बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. हादसा कांटी थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी डैम में हुआ. तीनों बच्चे डैम में नहाने के लिए गए हुए थे, इस दौरान अचानक वो गहरे पानी में चले गए. तैरना नहीं आने के कारण तीनों डूबने लगे
बच्चों के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने बच्चों को बचाने की कोशिश की. स्थानीय लोगों और गोताखोरों के माध्यम से तीनों को बाहर निकाला गया. तीनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया. घटना की सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए.
तीनों बच्चे डैम के किनारे नहा रहे थे. इसी दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गए. तैरना नहीं आने के कारण तीनों डूबने लगे. आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनते ही बच्चों को बचाने का प्रयास किया. स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला. बच्चों को तत्काल इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया.
