HomeBiharNDA की बैठक में शामिल हुए नीतीश कुमारः पूर्व CM ने सम्राट...

NDA की बैठक में शामिल हुए नीतीश कुमारः पूर्व CM ने सम्राट चौधरी के काम को सराहा, बोले- वे विकास कार्यों को आगे ले जाएंगे

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर आज NDA के सभी घटक दलों की अहम बैठक हुई। भरत तिवारी एनकाउंटर पर उठते सवाल और बांकीपुर उपचुनाव के बीच सरकार के कामकाज की समीक्षा और आगे की रणनीति तय करने के लिहाज से ये बैठक बुलाई गई थी।

मुख्यमंत्री आवास में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हुई बैठक में एनडीए के सभी पांचों घटक दलों के टॉप लीडर मौजूद रहें। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, डिप्टी सीएम विजय चौधरी, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा समेत तमाम बड़े नेता शामिल हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बैठक में शामिल हुए। इसके अलावा कैबिनेट के सभी मंत्री और सभी जिलाध्यक्षों को खास तौर पर बुलाया गया था।बैठक के बाद जेडीयू एमएलसी संजय गांधी ने कहा कि पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कामों को सराहा है और कहा कि वे विकास के कार्यों को आगे ले जाएंगे।

वहीं बैठक से पहले जेडीयू संगठन में जगह नहीं मिलने से पार्टी के कई नेता नाराज है। जेडीयू नेता छोटू सिंह ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से कहा, बोलिएगा तो अभी पार्टी छोड़कर चले जाएंगे। इस पर संजय झा ने कहा- माहौल मत बनाइए।

मीटिंग के बाद जेडीयू एमएलसी संजय गांधी ने कहा कि पार्टी में कोई नाराजगी नहीं है। पद किसी को मिलता है, किसी को बाद में मिलता है।इसके कुछ समय बाद जदयू ने पूर्व महासचिव छोटू सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कार्रवाई की है। कमेटी में शामिल नहीं किए जाने पर छोटू सिंह विरोध कर रहे थे।

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेहतर प्रयास किया है। कार्यकर्ताओं के बीच क्या समस्या है। इसको जानने के लिए सभी दलों के जिलाध्यक्षों के साथ साथ कैबिनेट के सभी मंत्रियों को बैठक में बुलाया गया था।बिहार विधानसभा चुनाव में कॉर्डिनेशन बढ़िया हुआ, जिससे बेहतर रिजल्ट मिला है। आगे भी चुनाव है तो समन्वय कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments