HomeBiharअचानक JDU ऑफिस पहुंचे नीतीश कुमार, फिर संजय झा से भी मिले

अचानक JDU ऑफिस पहुंचे नीतीश कुमार, फिर संजय झा से भी मिले

लाइव सिटीज, पटना: आज फुल एक्टिव मोड में नजर आए. उन्होंने न सिर्फ जदयू कार्यालय का दौरा किया, बल्कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात भी की. इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है कि क्या नीतीश कुमार कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं?

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार (6 जुलाई) सुबह से एक्टिव हैं. बिना बताए जनसुनवाई कार्यक्रम का निरीक्षण करने जदयू कार्यालय पहुंच गए. दरअसल सोमवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में पहले से ही सभी मंत्री पहुंचे हुए थे. ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार पहले से लोगों की शिकायत सुन रहे थे. उसके बाद नीतीश कुमार ने पार्टी कार्यालय का भी निरीक्षण किया.

इस दौरान नीतीश कुमार कर्पूरी सभागार में बैठक नहीं करने को लेकर नाराज भी दिखे. नीतीश कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को कर्पूरी सभागार में भी बैठक करने का निर्देश दिया और कहा कि इतना अच्छा बना दिए हैं, इसमें भी कार्यक्रम कीजिए यह बहुत जरूरी है.

नीतीश कुमार ने कहा कि बाहर में हम करवाए हैं, कभी यहीं पर बैठकर भी मीटिंग करो. यहां पर करना बहुत जरूरी है. इधर-उधर से लेकर सबकुछ करवा दिए हैं.जदयू कार्यालय के बाद नीतीश कुमार राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर पहुंच गए. हालांकि कुछ ही देर संजय झा के आवास पर रहे लेकिन संजय झा से कहा की अच्छा काम कर रहे हैं करते रहिए.

उसके बाद नीतीश कुमार निकल गए. इस दौरान पार्टी नेता और कार्यकर्ता लगातार नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाते रहे. नीतीश कुमार के औचक निरीक्षण से सभी मंत्री अलर्ट हो गए हैं और जनसुनवाई कार्यक्रम में समय से पहले पहुंच रहे हैं. पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी संजय गांधी भी मौजूद थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments