HomeBiharभरत तिवारी एनकाउंटर: आरोपी डीएसपी की पोस्टिंग पर भड़के चिराग, जानें क्या...

भरत तिवारी एनकाउंटर: आरोपी डीएसपी की पोस्टिंग पर भड़के चिराग, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, आरा: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आरोपी डीएसपी राजेश शर्मा की पोस्टिंग पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि जिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगे हों, उसे नई जिम्मेदारी देना गलत संदेश देता है. सरकार को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि लोगों का कानून और व्यवस्था पर भरोसा बना रहे.

चिराग पासवान ने कहा कि भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जिस डीएसपी पर आरोप लगे हैं, उसके खिलाफ निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने से पहले ऐसे अधिकारी को नई पोस्टिंग देना किसी भी तरह उचित नहीं माना जा सकता.

उन्होंने कहा कि उस पर भी कार्रवाई की मांग करूंगा. इसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता कि जिस पर आरोप है, उसे इस तरह से पुरस्कृत किया जाए. व्यवस्था में लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे.

बट दें कि चिराग पासवान भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की. उन्होंने घुटनों के बल बैठकर भरत तिवारी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी. इस दौरान भरत की मां आशा देवी भावुक हो गईं. चिराग ने उन्हें सांत्वना दी और न्याय दिलाने का भरोसा दिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments