लाइव सिटीज, पटना: बिहार के हजारों छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है. शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है. विभागीय सूचना के अनुसार 15 जुलाई 2026 से पीएमएस (PMS) पोर्टल पर आवेदन स्वीकार किए जाएंगे.
जो विद्यार्थी छात्रवृत्ति का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी गई है कि आवेदन शुरू होने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार कर लें, ताकि ऑनलाइन आवेदन के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो.
इस बार निम्नलिखित छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे.
- अनुसूचित जाति (SC) पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति.
- अनुसूचित जनजाति (ST) पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति.
- मुख्यमंत्री एससी-एसटी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना.
- पिछड़ा वर्ग (BC) पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति.
- अति पिछड़ा वर्ग (EBC) पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति
