HomeBiharपटना के बांकीपुर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को डाले जाएंगे वोट,...

पटना के बांकीपुर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को डाले जाएंगे वोट, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट

लाइव सिटीज, पटना: निर्वाचन आयोग ने पटना की बेहद वीआईपी मानी जाने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस सीट पर आगामी 30 जुलाई को वोट डाले जाएंगे। यह सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह चुनाव बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विधायक (MLA) पद से इस्तीफे के कारण हो रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार, उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 6 जुलाई से शुरू होकर 13 जुलाई तक चलेगी।

इसके बाद 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी (जांच) होगी, जबकि प्रत्याशी 16 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। बांकीपुर सीट पर आगामी 30 जुलाई को मतदान (वोटिंग) होगा और 3 अगस्त को वोटों की गिनती के साथ ही नतीजों का एलान किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments