HomeBiharलालू और राबड़ी का सरकारी घर से निकला सामान, तेजस्वी यादव के...

लालू और राबड़ी का सरकारी घर से निकला सामान, तेजस्वी यादव के घर हो रहे शिफ्ट

लाइव सिटीज, पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के परिवार से लंबे समय तक जुड़ा रहा पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड का सरकारी आवास अब उनका पता (Address) नहीं रहा है. लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का सामान 10 सर्कुलर रोड से विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर ले जाया जा रहा है.

आपको बता दें कि शुक्रवार को आवास के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे हटाए गए, जबकि घर का सामान भी धीरे-धीरे दूसरी जगह शिफ्ट किया जाता रहा. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सामान को 10 सर्कुलर रोड से तेजस्‍वी के घर जाते हुए देखा जा सकता है.

10 सर्कुलर रोड पर स्थित बंगला करीब दो दशकों तक लालू यादव और राजद की राजनीतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी वर्ष 2006 से इस सरकारी आवास में रह रही थीं. यह आवास उन्हें पहले बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बाद में बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष रहने के दौरान आवंटित किया गया था.

पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी लंबे समय तक इसी आवास में रहे. इन वर्षों में 10 सर्कुलर रोड राजद की राजनीतिक रणनीतियों, संगठनात्मक बैठकों और चुनावी फैसलों का अहम केंद्र बना रहा.

राज्य सरकार ने अब इस सरकारी बंगले का आवंटन पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री नंद किशोर राम को कर दिया है. वहीं, राबड़ी देवी को बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments