HomeBiharबंगला खाली करने से पहले राबड़ी देवी ने सरकार से मांगी सरकारी...

बंगला खाली करने से पहले राबड़ी देवी ने सरकार से मांगी सरकारी सामान की पूरी लिस्ट, जानिए क्यों उठाया यह कदम

लाइव सिटीज, पटना: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी जल्द ही 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने वाली हैं. इससे पहले उन्होंने भवन निर्माण विभाग से बंगले में मौजूद सरकारी सामान की पूरी सूची मांगी है. इसके लिए विभाग को पत्र भी भेजा गया है.

राबड़ी देवी ने अपने पत्र में सरकारी आवास का चार्ज रजिस्टर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. साथ ही विभाग की ओर से दिए गए सभी सरकारी सामान की आधिकारिक सूची भी मांगी है. ताकि बंगला सौंपते समय हर सामान का रिकॉर्ड से मिलान किया जा सके.

राबड़ी देवी का उद्देश्य हैंडओवर प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाना है. वह चाहती हैं कि बंगला खाली करते समय किसी तरह का प्रशासनिक या कानूनी विवाद न हो. आधिकारिक सूची मिलने के बाद उसी के आधार पर सभी सामान का मिलान किया जाएगा.

भवन निर्माण विभाग ने 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए 29 जून तक का समय दिया है. राबड़ी देवी ने विभाग को बताया है कि बंगले में पैकिंग का काम चल रहा है और शिफ्टिंग की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments