लाइव सिटीज, पटना: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला का मामला सामने आया है. गंभीर हालत में विजेन्द्र नाथ तिवारी का इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही
दरअसल, यह घटना गोपालगंज जिले के बरौली और माधोपुर थाना क्षेत्र बेलसंड के गांव में रविवार की है. पूर्व के जमीनी विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि रविवार की देर शाम जब अभिनेता के भाई अपने घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे. इसी दौरान अचानक उन पर हमला किया गया.
हमले में वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े. जिसके बाद आस-पास के लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए. हमले के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत गोपालगंज सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया.
