लाइव सिटीज, पटना: पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पटना के सचिवालय थाना में आकाश यादव, अनुष्का यादव और उनके परिवार के सदस्यों समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया है कि सभी नामजद लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं और उनकी हत्या करवाने की योजना बना रहे हैं. शिकायत में कहा गया है कि, पिछले कुछ समय से उनकी छवि को लगातार नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने सुनियोजित तरीके से उन्हें बदनाम करने की मुहिम चलाई, जिसके कारण मेरी राजनीतिक और सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने, ब्लैकमेलिंग करने, झूठे आरोप लगाने और अवैध धन वसूली की साजिश के विरुद्ध मैंने विधिवत कानूनी कार्रवाई की है.
तेज प्रताप ने कहा कि, पटना के सचिवालय थाने में संबंधित लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज कराई गई है और भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 308 सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की गई है. जो लोग झूठ, साजिश और ब्लैकमेलिंग के सहारे किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं, वे कानून से बच नहीं पाएंगे.
तेज प्रताप यादव ने कहा कि मेरी छवि को खराब करने का काम किया है. आकाश यादव द्वारा मेरे पिता लालू प्रसाद यादव और मेरी हत्या की साजिश की जा रही है. अभी मैंने प्रेस कॉफ्रेंस किया था जिसके बाद चार अनजान लोग मेरे घर में घुस आए थे, जब तक पकड़ते वो लोग भाग गए. ऐसे में कुछ भी हो सकता है, मुझपर हमला करवा दें, बम फेंकवा दें, कुछ भी हो सकता है. सुरक्षा की मांग करते है
