HomeBiharपटना का नाम होगा पाटलिपुत्र, बिहार CM सम्राट चौधरी का ऐलान

पटना का नाम होगा पाटलिपुत्र, बिहार CM सम्राट चौधरी का ऐलान

लाइव सिटीज, पटना: पटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि अब राजधानी अलग नाम से जानी जाएगी. हालांकि इसका कोई नया नाम नहीं, बल्कि प्राचीन नाम ही फिर से रखा जाएगा. यानी पटना अब फिर से वह पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाएगा. इसकी घोषणा सीएम ने पटना के नदियावां गांव में प्रखण्ड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए की.

पटना के फुलवारीशरीफ के नदियावां में सहयोग शिविर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पटना शहर की पहचान अब पाटलिपुत्र के नाम से होनी चाहिए. पहले भी इस मुद्दे पर कई बार चर्चा हुई, मुद्दा बना कि ये मगध की राजधानी रहा, इसका नाम पाटलिपुत्र था. इसलिए इसका नाम बदल देना चाहिए. सीएम ने कहा कि जल्द ही कैबिनेट में नाम बदलने का प्रस्ताव लाया जाएगा.

सम्राट चौधरी ने कहा कि मैंने बिहार की राजधानी पटना की बड़े रूप में कल्पना की है और उसका नाम पाटलिपुत्र रखने का काम किया है. यह पटना का प्राचीन नान है. ऐसे में जो लोग बाते करते है उन्हें अब कोई परेशानी नहीं होगी.

गंगा नदी के दक्षिणी तट पर बसे शहर पटना का नाम पहले पाटलिपुत्र ही था. करीब लगभग 2000 साल पहले हमारी राजधानी पाटलिपुत्र के नाम से जानी जाती थी. 490 ईसा पूर्व में मगध साम्राज्य के राजा अजातशत्रु ने पाटलिपुत्र की स्थापना की थी. प्राचीन समय में भारत के प्रमुख नगरों में इसकी गिनती होती थी.

पाटलिपुत्र प्राचीन भारत के सबसे महत्वपूर्ण और गौरवशाली महानगरों में एक था, जो वर्तमान में बिहार की राजधानी है, जिसे अब बदल दिया जाएगा. यह 600 ईसा पूर्व से प्राचीन भारत के सबसे शक्तिशाली साम्राज्यों, जैसे- नंद, मौर्य, शुंग और गुप्त वंश की केंद्रीय और प्रशासनिक राजधानी थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments