HomeBiharसीवान में भीषण गर्मी के कारण 20 जून तक आठवीं तक की...

सीवान में भीषण गर्मी के कारण 20 जून तक आठवीं तक की सभी कक्षाएं बंद, डीएम का आदेश जारी

लाइव सिटीज, सीवान: सीवान जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू जैसे हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. जिला दण्डाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए 20 जून 2026 तक आठवीं कक्षा तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है. वहीं उच्च कक्षाओं के संचालन समय में भी बदलाव किया गया है.

लगातार बढ़ते तापमान और तेज गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. खासकर स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे असर को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है. जिला दण्डाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत विशेष आदेश जारी किया है.

जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में वर्ग 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों को 20 जून 2026 तक स्थगित कर दिया गया है. यह आदेश बच्चों को भीषण गर्मी और संभावित लू से बचाने के उद्देश्य से जारी किया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments