लाइव सिटीज, पटना: पटना समेत आस-पास के जिलों में अभी भी लोग उमस वाली गर्मी झेल रहे हैं. लेकिन अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है. आज शाम से ही मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है. जबकि कुछ जिलों में बारिश का दौर शुरू भी हो गया है. मौसम विभाग की ओर से आज बिहार में डबल अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग की माने तो, पटना, बेगूसराय, जहानाबाद, नालंदा, लखीसराय, शेखपुरा, गयाजी और नवादा में येलो अलर्ट है. जबकि पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सीवान, सारण , वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, जमुई और बांका में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
इन जिलों में मौसम विभाग ने आज मौसम बिगड़े रहने की संभावना जताई है. मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में तो गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा बाकी के जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, बादल गरजने और बारिश की संभावना जताई गई है. बिगड़े मौसम में लोगों से सावधान और खुले में नहीं रहने की अपील की गई है.
