HomeBiharसिंगापुर से भारत के लिए रवाना हुए लालू यादव, एयरपोर्ट पर बेटी...

सिंगापुर से भारत के लिए रवाना हुए लालू यादव, एयरपोर्ट पर बेटी रोहिणी हुईं भावुक; लिखा- ‘पापा, जल्दी वापस आइए’

लाइव सिटीज, पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सिंगापुर से भारत लौट रहे हैं। स्वास्थ्य जांच के लिए पिछले सप्ताह सिंगापुर गए लालू यादव ने करीब एक सप्ताह अपनी बेटी रोहिणी आचार्या के घर बिताया। भारत रवाना होने से पहले रोहिणी उन्हें सिंगापुर एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचीं, जहां पिता को विदा करते समय वह भावुक नजर आईं।

रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने जज्बात व्यक्त किए। उन्होंने लिखा कि अपने पिता को अलविदा कहना उनके लिए कभी आसान नहीं होता। उनकी इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी भावुक प्रतिक्रिया मिल रही है और समर्थक पिता-पुत्री के रिश्ते की सराहना कर रहे हैं।

रोहिणी आचार्या ने अपने पोस्ट में लिखा, “अगर जिंदगी एक किताब है, तो उसके सबसे खूबसूरत अध्याय आप हैं पापा। आज आप जा रहे हैं, लेकिन आपका प्यार और आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहेगा। जल्दी वापस आइएगा। हमारे घर की रौनक आप हैं। आपकी मौजूदगी, आपकी मुस्कान और मुझ पर आपका विश्वास मुझे आगे बढ़ने का हौसला देता है।” 

लालू प्रसाद यादव 29 मई को दिल्ली से सिंगापुर पहुंचे थे। वह अपने साथ बेटी रोहिणी के लिए आम, लीची, लड्डू समेत कई उपहार भी लेकर गए थे। इन उपहारों को देखकर रोहिणी काफी खुश हुई थीं और उन्होंने इसकी तस्वीरें भी साझा की थीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments