HomeBiharपटना हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस बनीं न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय, पद और...

पटना हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस बनीं न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय, पद और गोपनीयता की ली शपथ

लाइव सिटीज, पटना: उच्च न्यायालय पटना को नया नेतृत्व मिल गया है.पटना हाईकोर्ट के 48वें चीफ जस्टिस के रूप में जस्टिस मीनाक्षी मदन राय ने बिहार लोक भवन में शपथ ग्रहण किया. माननीय राज्यपाल ने उन्हें पद की शपथ दिलाई. 

ये सिक्किम हाईकोर्ट में नियुक्त होने वाली पहली महिला जज रहीं. इनका जन्म 12 जुलाई,1964 को हुआ था. इनकी आरम्भिक शिक्षा तथानगचेन स्कूल, गंगटोक में हुई है.

इन्होने राजनीति शास्त्र में लेडी श्रीराम कालेज दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है. दिल्ली विश्वविद्यालय के कैम्पस लाॅ सेन्टर से 1989 में एलएलबी की डिग्री प्राप्त की.

1990 में दिल्ली बार एसोसिएशन में इनरौल हुई. इन्होने दिल्ली हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में लाॅ की प्रैक्टिस की. 1990 में प्रथम श्रेणी मैजिस्ट्रेट के रूप में न्यायिक सेवा में आयीं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments