HomeBiharदर्दनाक सड़क हादसा: मुंगेर में मामी-भांजे को ट्रक ने रौंदा, महिला की...

दर्दनाक सड़क हादसा: मुंगेर में मामी-भांजे को ट्रक ने रौंदा, महिला की मौत

जिले के नया रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौवागढ़ी मस्जिद मोड़ के समीप सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया.दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया.

बताया जाता है कि लगभग 25 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार हवेली खड़गपुर निवासी मनोरमा देवी अपने भांजे दीपक कुमार के साथ मुंगेर कोर्ट आई थीं.

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही नया रामनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home