HomeBiharसीमांचल के इलाकों में वज्रपात से होने वाली मौत में आएगी कमी,...

सीमांचल के इलाकों में वज्रपात से होने वाली मौत में आएगी कमी, पूर्णिया में लग रहा DWR रडार

लाइव सिटीज, पूर्णिया : बिहार के पूर्णिया के मौसम विभाग में डोप्लर वेदर रडार (DWR) लगाने का काम तेजी से चल रहा है. इस रडार की मदद से पूर्णिया, सीमांचल के साथ-साथ 100 किलोमीटर तक के क्षेत्र में दो से तीन घंटे पहले मौसम का पूर्वानुमान मिल सकेगा. इससे वज्रपात से होने वाली मौतों और किसानों की फसलों के नुकसान को रोका जा सकेगा.

मौसम विभाग के स्टेशन इंचार्ज बीरेंद्र कुमार ने बताया कि नया रडार पूर्णिया एवं आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश की जानकारी ब्लॉक और पंचायत स्तर तक देगा. लोग समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंच सकेंगे. खेत में कटी हुई फसलों को भी अचानक बारिश से बचाया जा सकेगा.

स्टेशन इंचार्ज ने बताया कि क्षेत्र में अक्सर वज्रपात की घटनाएं देखी जाती हैं, जिनमें कई लोगों की जान चली जाती है. साथ ही कटे अनाज को खेत में रखने के बाद अचानक हुई बारिश से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है. नए रडार से इन समस्याओं में काफी कमी आने की उम्मीद है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments