HomeBiharअभी- अभी BPSC TRE 4 को लेकर शिक्षा मंत्री का फाइनल जवाब,...

अभी- अभी BPSC TRE 4 को लेकर शिक्षा मंत्री का फाइनल जवाब, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: लंबे समय से TRE-4 की अधिसूचना का इंतजार कर रहे युवाओं को अब और ज्यादा समय तक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। राज्य के शिक्षा मंत्री ने साफ शब्दों में संकेत दिया है कि TRE-4 का नोटिफिकेशन जुलाई महीने जारी किया जाएगा और इसके बाद आवेदन प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी।

शिक्षा मंत्री ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता योग्य शिक्षकों की समय पर बहाली करना है, ताकि शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री की ओर से इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर सभी जरूरी दिशा-निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं और विभागीय स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

मंत्री ने कहा कि “जो भी छात्र-छात्राएं शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, उन्हें अब लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विभाग और आयोग दोनों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है। इसी आधार पर यह तय है कि TRE-4 की अधिसूचना जुलाई महीने में जारी कर दी जाएगी। इसमें किसी प्रकार का ‘अगर-मगर’ नहीं है।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments