HomeBiharगाजियाबाद में लालू-तेजस्वी देंगे सियासी सुपर भोज, इराज के पहले जन्मदिन पर...

गाजियाबाद में लालू-तेजस्वी देंगे सियासी सुपर भोज, इराज के पहले जन्मदिन पर ‘शक्ति प्रदर्शन’

लाइव सिटीज, पटना:राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव आज पूरे परिवार के साथ दिल्ली रवाना हो गए. दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 27 मई को उनके पोते इराज का जन्मदिन मनाया जाएगा. इस खास आयोजन को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि जन्मदिन समारोह में विपक्ष के कई बड़े नेताओं को आमंत्रित किया गया है.

सूत्रों के मुताबिक इराज के जन्मदिन समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी निमंत्रण भेजा गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments