HomeBiharबिहार में सुधा दूध हुआ महंगा, बटर, पनीर, लस्सी समेत सभी डेयरी...

बिहार में सुधा दूध हुआ महंगा, बटर, पनीर, लस्सी समेत सभी डेयरी प्रोडक्ट्स के दाम बढ़े, जानिए नए रेट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड ने सुधा ब्रांड के दूध और दुग्ध उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. नई दरें 25 मई 2026 से पूरे बिहार में लागू होंगी. दूध के साथ-साथ घी, पनीर, दही और मिठाईयों की कीमतों में भी इजाफा किया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है.

COMFED के अनुसार, पशुपालकों से खरीदे जाने वाले दूध की कीमत बढ़ने, पैकेजिंग खर्च, पेट्रोल-डीजल, बिजली और ट्रांसपोर्ट लागत में बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लिया गया है. फेडरेशन ने बताया कि दूध की खरीद कीमत में 2 रुपये से 3.13 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ है, जिसका असर अब रिटेल कीमतों पर दिखेगा.

सुधा दूध के नए रेट (प्रमुख बदलाव)

  • सुधा गोल्ड (500 ml): 27 से बढ़कर 28 रुपये, 1 लीटर 55 रुपये
  • सुधा शक्ति टोंड (500 ml): 25 से बढ़कर 26 रुपये, 1 लीटर 50 रुपये
  • सुधा स्टैंडर्ड (500 ml): 29 से बढ़कर 31 रुपये, 1 लीटर 60 रुपये
  • गाय दूध (500 ml): 33 से बढ़कर 35 रुपये, 1 लीटर 68 रुपये
  • काऊ मिल्क (500 ml): 28 से बढ़कर 29 रुपये, 1 लीटर 57 रुपये
  • टी स्पेशल (500 ml): 26 से बढ़कर 27 रुपये, 1 लीटर 52 रुपये

घी, पनीर और बटर भी हुए महंगे

  • घी (1 लीटर): 315 से 325 रुपये
  • पनीर (200 ग्राम): 85 से 95 रुपये
  • टेबल बटर (500 ग्राम): 205 से 220 रुपये
  • व्हाइट बटर (100 ग्राम): 55 से 62 रुपये
  • मिठ्ठी दही (500 ग्राम): 270 से 305 रुपये

दही, लस्सी और ड्रिंक्स पर भी असर

  • दही (1 किलो): 72 से 78 रुपये
  • लस्सी (140 ml): 10 से 12 रुपये
  • मस्तानी (140 ml): 12 से 15 रुपये
  • मिल्क केक/पेडा (250 ग्राम): 108 से 125 रुपये

मिठाइयों के दाम भी बढ़े

  • गुलाब जामुन (1 किलो टिन): 240 से 250 रुपये
  • रसगुल्ला (1 किलो टिन): 220 से 240 रुपये
  • मिक्स मिठाई टिन: 230 से 250 रुपये
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments