HomeBiharमंत्री रामकृपाल यादव ने सीएम सम्राट से की मुलाकात , जानें क्या...

मंत्री रामकृपाल यादव ने सीएम सम्राट से की मुलाकात , जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने मुख्यमंत्री बिहार सरकार से शिष्टाचार मुलाकात कर दानापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जनहित एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

इस अवसर पर मंत्री ने दानापुर क्षेत्र में पीपा पुल को डबल लेन ब्रिज में परिवर्तित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे स्थानीय नागरिकों, किसानों एवं व्यापारियों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।इसके अतिरिक्त मंत्र ने दानापुर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत तीन पंचायत — पुरानी पानापुर, मानस एवं कासिमचक को प्रशासनिक एवं पुलिस सुविधा की दृष्टि से समीपस्थ शाहपुर थाना से जोड़ने का अनुरोध भी मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखा, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर एवं त्वरित पुलिस एवं प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित करने का आश्वासन दिया। राम कृपाल यादव जी ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान एवं क्षेत्रीय विकास के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा जनहित के मुद्दों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाता रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments