HomeBiharआज पूरे बिहार में बंद रहेंगी दवा दुकानें, ई-फार्मेसी और ऑनलाइन दवा...

आज पूरे बिहार में बंद रहेंगी दवा दुकानें, ई-फार्मेसी और ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्ट संघ का राज्यव्यापी बंद

लाइव सिटीज, पटना: ई-फार्मेसी और ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुधवार को पूरे बिहार में दवा दुकानें बंद रहेंगी. बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन तथा ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर राज्यभर के दवा विक्रेता राष्ट्रव्यापी बंद में शामिल हो रहे हैं.

राजधानी पटना सहित औरंगाबाद, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा, बेगूसराय, गोपालगंज, नवादा समेत विभिन्न जिलों में मेडिकल दुकानों के बंद रहने की संभावना है. बंदी के कारण मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

दवा विक्रेताओं का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री से छोटे दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है.बिना उचित निगरानी के ऑनलाइन दवाओं की बिक्री मरीजों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन सकती है.

संघ के पदाधिकारियों ने सरकार से ई-फार्मेसी के लिए कड़े नियम बनाने तथा अवैध ऑनलाइन दवा कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments