HomeBiharमैंने कहा था सोनपुर को गोद लूंगा… CM सम्राट ने किए ताबड़तोड़...

मैंने कहा था सोनपुर को गोद लूंगा… CM सम्राट ने किए ताबड़तोड़ ऐलान, मरीन ड्राइव जैसा बनेगा गंगा अंबिका पथ

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को सोनपुर के डुमरी बुजुर्ग ग्राम पंचायत में आयोजित “सहयोग शिविर” कार्यक्रम में विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग को लेकर कई बड़े ऐलान किए. इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “मैंने कहा था कि सोनपुर को गोद लूंगा, क्या वह सपना पूरा हो रहा है कि नहीं?” उन्होंने दावा किया कि सोनपुर आने वाले समय में बिहार के सबसे विकसित क्षेत्रों में शामिल होगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गांव-गांव तक विकास और न्याय पहुंचाने के मिशन पर काम कर रही है. इसी उद्देश्य से पूरे प्रदेश में “सहयोग शिविर” की शुरुआत की गई है, जहां लोग सीधे अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे.

सम्राट चौधरी ने सोनपुर के लिए बड़ी विकास योजनाओं का ऐलान करते हुए कहा कि यहां पटना के मरीन ड्राइव की तर्ज पर “गंगा अंबिका पथ” बनाया जाएगा. इसके अलावा बाबा हरिहरनाथ कॉरिडोर, टाउनशिप और अन्य शहरी सुविधाओं को विकसित किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनपुर को आधुनिक शहर की तरह विकसित करने का लक्ष्य है. उन्होंने कहा, “दिल्ली के नोएडा जैसी व्यवस्था बिहार में खड़ी करनी है.” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जमीन को लेकर घबराएं नहीं. जरूरत पड़ने पर बाजार मूल्य से चार गुना तक मुआवजा दिया जाएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments