HomeBiharपटना में ब्लैक आउट के दौरान शूट आउट, मसाला कारोबारी पर ताबड़तोड़...

पटना में ब्लैक आउट के दौरान शूट आउट, मसाला कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकान पर हत्या

लाइव सिटीज, पटना: पटना के सबसे व्यस्ततम इलाकों में शुमार सुल्तानगंज थानाक्षेत्र स्थित मुसल्लेपुर हाट सब्जी मंडी गुरुवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठी. शहर में हुए ब्लैक आउट और अंधेरे का फायदा उठाते हुए अज्ञात अपराधियों ने एक मसाला कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

मृतक की पहचान टिकिया टोली निवासी नेपाली साव के 35 वर्षीय पुत्र पिंटू साव के रूप में हुई है. पिंटू मुसल्लेपुर हाट में ही मसालों का कारोबार करते थे. जानकारी के अनुसार, गुरुवार को जब बिजली कटी हुई थी और चारों तरफ अंधेरा था, तभी बाइक सवार अपराधियों ने दुकान पर मौजूद पिंटू को निशाना बनाया और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

गोली लगने के बाद पिंटू खून से लथपथ होकर गिर पड़े. स्थानीय लोग और परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए पीएमसीएच ले गए, लेकिन घाव गहरे होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments