HomeBiharCM सम्राट के पिता शकुनी चौधरी की तबीयत खराब, स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

CM सम्राट के पिता शकुनी चौधरी की तबीयत खराब, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने जाना हाल

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी पटना के IGIMS में एडमिट हैं. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार IGIMS में शकुनी चौधरी से मिलने पहुंचे. उनसे मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस बात की जानकारी साझा की.

निशांत कुमार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, कि आज मैंने प्रदेश के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के पिताजी शकुनि चौधरी जी से आईजीआईएमएस में मिलकर उनका कुशल क्षेम पूछा और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.

मिली जानकारी के अनुसार, शकुनी चौधरी को सांस लेने में परेशानी, बोलने में परेशानी और ऑक्सीजन का स्तर कम होने के कारण, क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के ICU में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है. उनकी सेहत में सुधार होने पर, उन्हें ICU से एक डीलक्स कमरे में शिफ्ट कर दिया गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments