HomeBiharबैलेट पेपर से चुनाव हुआ तो NDA कहीं नहीं टिकेगा…', MLC उपचुनाव...

बैलेट पेपर से चुनाव हुआ तो NDA कहीं नहीं टिकेगा…’, MLC उपचुनाव में RJD की जीत के बाद गरजे तेजस्वी यादव

लाइव सिटीज, पटना: भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार एमएलसी उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की जीत के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है. आरजेडी उम्मीदवार सोनू राय ने जेडीयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराकर सीट अपने नाम कर ली. इस जीत के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव काफी उत्साहित नजर आए और उन्होंने ईवीएम को लेकर बड़ा बयान दे दिया.

तेजस्वी यादव ने कहा कि यह चुनाव बैलेट पेपर से हुआ था और नतीजा सबके सामने है. उन्होंने दावा किया कि अगर देश में सभी चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएं तो भाजपा और एनडीए कहीं टिकने वाले नहीं हैं. उन्होंने कहा कि आरजेडी उम्मीदवार की भारी मतों से जीत हुई है और इसके लिए उन्होंने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को बधाई दी.

आरजेडी नेता ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि मशीन से वोटिंग होने पर सत्ता में बैठे लोग छल-कपट करते हैं. उनका आरोप था कि पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में भी अगर बैलेट पेपर से वोटिंग होती, तो महागठबंधन को 150 से ज्यादा सीटें मिलतीं.

तेजस्वी यादव ने कहा कि ईवीएम से वोटों की गिनती में भी रात तक समय लगता है. जब मतगणना में इतना समय लगना ही है, तो बैलेट पेपर से चुनाव कराने में क्या दिक्कत है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments